जगदलपुर, 28 दिसंबर (आरएनएस)। शहर के कोठारी मार्केट के पीछे स्थित एक अत्यंत पुराना और विशाल पेड़ अचानक गिर पड़ा। इस घटना से कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ गिरने की आवाज तेज थी, जिससे आसपास मौजूद लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। सौभाग्यवश उस समय पेड़ के नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि गिरे हुए पेड़ को जल्द से जल्द हटाया जाए और मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि आवागमन में कोई परेशानी न हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
000

