धमतरी, 29 दिसंबर (आरएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत सहकारिता विभाग द्वारा युवाओं में खेल भावना विकसित करने के साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना विकसित करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय खेल महोत्सव के समापन दिवस का कार्यक्रम 28 दिसंबर रुद्रेश्वर मंदिर स्थित खेल मैदान में मीना साहू सभापति सहकारिता जिला पंचायत धमतरी, डेमन साहू पूर्व सरपंच ग्राम मोतीमपुर, प्रदीप ठाकुर उपायुक्त सहकारिता, सुश्री सुमन ध्रुव सहायक आयुक्त सहकारिता, बीपी गोस्वामी नोडल अधिकारी कोऑपरेटिव बैंक परिक्षेत्र धमतरी, सी पी साहू प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी संघ धमतरी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मीना साहू ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना व सकारात्मक सोच का सशक्त माध्यम है। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागी खिलाडिय़ों की खोज होती है, इससे वह न केवल अपने जिले बल्कि राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उपायुक्त सहकारिता प्रदीप ठाकुर ने कहा कि खेल के प्रति जिले के युवाओं को प्रोत्साहित करने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के साथ खेल संस्कृति को बढ़ावा देने व उनकी प्रतिभाओं को निखारने हेतु खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है। नोडल अधिकारी गोस्वामी ने कहा कि सहकारी समितियों में ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर युवा देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। खेल भावना से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस इस तरह के कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने चाहिए।
समापन दिवस में शतरंज के कुल प्रतिभागी 08 में से फाइनल मुकाबले में पैक्स लिमतरा के लोकनाथ विजेता तथा पैक्स कातलबोड के शिवनंदन बैस उपविजेता रहे। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में 07 प्रतिभागियों में कोऑपरेटिव बैंक शाखा धमतरी की पद्मिनी गोस्वामी विजेता तथा बुनकर सहकारी समिति भटगांव की अध्यक्ष दीप्ति देवांगन उप विजेता रहे। क्रिकेट के 08 टीम में फाइनल मुकाबले में डीआरसीएस (ए) विजेता तथा डीआरसीएस (बी) टीम उपविजेता रहे। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच अजय ध्रुव ष्ठक्रष्टस् ्र तथा मैन ऑफ द सीरीज निलेश यादव ष्ठक्रष्टस् क्च रहे। विजयी टीम के विजेता व उपविजेताओं को शील्ड ट्रॉफी, नगद राशि, प्रशस्ति पत्र के साथ मेडल से मंचस्थ अतिथियों द्वारा पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर खेल मैदान में खिलाडिय़ों को जोश भरने के साथ ही उत्साहवर्धन हेतु बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंचस्थ अतिथियो को श्रीफल व शाल से सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन खेल महोत्सव नोडल प्रभारी गुणेश वैष्णव ने किया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण सहित सहकारिता क्षेत्र से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

