बलरामपुर-रामानुजगंज, 29 दिसम्बर 2025(आरएनएस)। जिला बलरामपुर रामानुजगंज में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ थाना बसंतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उड़ीसा से राजस्थान ले जाए जा रहे करीब 1198.460 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ 99 लाख रुपये बताई जा रही है। गांजा को टाटा ट्रक में नारियल की भूसी के भीतर छिपाकर परिवहन किया जा रहा था।
पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 28 दिसंबर 2025 की दरम्यानी रात थाना बसंतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि धनवार बॉर्डर चेक पोस्ट की ओर से एक टाटा ट्रक वाहन क्रमांक क्रछ्व 32 त्रश्व 0960 में नारियल की भूसी के अंदर गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक के डाले में नारियल की भूसी के भीतर भूरे रंग के टेप से लिपटे 40 पैकेट गांजा बरामद हुए। जब्त गांजा का कुल वजन 1198.460 किलोग्राम पाया गया।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने मौके से तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है—
अम्रीश कुमार, पिता संतलाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी पुरे पहलवान शेरशाह समरौता, थाना महाराजगंज, जिला रायबरेली (उत्तर प्रदेश)
अम्बरीश कुमार पटेल, पिता जगदेव प्रसाद पटेल, उम्र 33 वर्ष, निवासी शाह मोहम्मद, पूर्व अप्या, थाना नगराम मोहनलालगंज, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
मनीष कुमार, पिता रामभवन, उम्र 20 वर्ष, निवासी मैनझर, थाना शिवरतनगंज, जिला अमेठी (उत्तर प्रदेश)
जप्ती व कार्रवाई
बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 5,99,00,000 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त टाटा ट्रक वाहन क्रमांक क्रछ्व 32 त्रश्व 0960, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है, को भी जब्त किया गया है।
आरोपियों के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 228/2025, धारा 20 (बी)(द्बद्ब)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
००००

