० एसीएस के पद पर भी होगी शीघ्र पदोन्नति
० ऋचा शर्मा और मनोज पिंगुआ दिल्ली जाने की तैयारी में
रायपुर, 29 दिसंबर (आरएनएस)। नया वर्ष में कई आएएस आईपीएस अधिकारियों को न्यू ईयर गिफ्ट मिलने की संभावना है। सरकार रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव के पद पर प्रमोट कर सकती है। वहीं एसीएस के भी कई पद रिक्त होने वाले है। जिसके कारण प्रमुख सचिव स्तर के निहारिका बारिक और सुबोध सिंह को भी एसीएस बनाया जा सकता है। इस समय एसीएस ऋचा शर्मा ओर मनोज पिंगुवा दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य में नये वर्ष में कई अधिकारियों को न्यू ईयर गिफ्ट मिलने की चर्चा है जिसके तहत अब सचिव स्तर पर आईएएस सहलानिगार प्रमुख सचिव पर प्रमोट हो जाएंगी तो 2010 बैच के आईएएस जेपी मौर्या कार्तिकेय गोयल, रमेश शर्मा और धर्मेंद्र साहू भी सेकेटरी बन सकते है। भूपेश सरकार में चर्चित आईएएस अधिकारी रानी साहू निलंबित है इसलिए उनका प्रमोशन नहीं हो पाएगा। वहीं सरकार चाहे तो निकारिका बारिक और सुबोध सिंह को एसीएस बना सकती है एसीएस के छह पद है। इस समय मुख्य सचिव को मिलाकर तीन ही अफसर है। बताया जाता है कि मनोज पिंगवा और ऋचा शर्मा फरवरी मार्च में दिल्ली जाने के लिए प्रयासरत है। इसके पश्चात यहां पर एसीएस की संख्या 0 हो जाएगी। पिछले सरकार ने रेणु पिल्ले और सुब्रत साहू डेढ़ साल पहले एसीएस बना दिया था। सरकार चाहे तो 2002 बैज के आईएएस अधिकारी रोहित यादव और कमलप्रीत को सचिव से प्रमुख सचिव पद पर प्रमोट कर सकती है क्यों कि प्रमुख सचिव में काफी पद रिक्त है। इस समय तीन ही प्रमुख सचिव है सुबोध सिंह निहारिका बारिक और सोनमणी बोरा है। वर्तमान में सेकेटरी दो है। रोहत और कमलप्रीत को प्रमुख सचिव बनाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। दोनों का ड्यू डेट 2027 है।
आईपीएस को भी मिलेगा गिफ्ट
आईएएस के पश्चात अब आईपीएस अधिकारियों को गिफ्ट देने की तैयारी है। एसएसपी से डीआई बनाने डॉ आनंद छाबड़ा का सिंगल नाम है वहीं 2008 की पारूल माथुर, प्रशांत अग्रवाल और नीतू कमल और मिलनाकुर्रे का नाम चर्चा में है। इसी तरह जितेंद्र शुक्ला मोहित गर्ग अभिषेक पल्लव और भोजराम पटेल को एसएसपी पद बनाया जा सकता है।
आर शर्मा
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

