0-पीडि़त परिवारों एवं आम लोगों से मुलाकत कर वस्तु स्थिति की जानकारी लेंगे
रायपुर, 29 दिसंबर (आरएनएस)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज आज रायगढ़ के तमनार रवाना हो गए। बैज के अनुसार वे पीडि़त परिवारों से मुलाकात करेंगे तथा आगे की योजना तैयार करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि एक उद्योग पति के दवाब में यहां पर कोयल खनन के लिए जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने भारी विरोध किया था, लेकिन उत्तेजित ग्रामीणों ने यहां जमकर विरोध किया, जिसके चलते पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच जमकर विवाद हुआ। जिसमें महिला पुलिस अधिकारी सहित अन्य लोग घायल हुए। बैज ने बताया कि तमनार की घटना के लिए एक जांच कमेटी बनाया गया है, इसके अध्यक्ष पूर्व विधायक धरेन्द्र साहू है। ये सभी दीपक बैज के साथ जांच कमेटी के सदस्य तमनार जा रहे है। रात को दीपक बैज अम्बिकापुर में रूकेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य में इस विभिन्न जिलों में कोयला और लोक खनन के लिए जनसुनवाई आयोजित की जाती है, जिसका भारी विरोध हो रहा है। अम्बिकापुर में गारे पनवा तथा खैरागढ़-छुईखदान जिले में श्रीसीमेंट प्लांट के लिए चूना पत्थर के खदान का जनसुनवाई की गई थी, जिसका विरोध होने पर इसे स्थगित कर दिया गया। इस समय मित्तल के निपोन स्टील प्लांट अनका पल्ली के स्लरी पाईप के लिए विरोध जल रहा है, जिससे शंख नदी का पानी दूषित हो जाएगा। यहां पर बस्तर के लोगों को नौकरी भी नहीं मिलेगी। दीपक बैज ने जनसुनवाई का व्यापक विरोध किया है।
आर. शर्मा
०००

