कोंडागांव, 29 दिसंबर (आरएनएस)। शासकीय खाद्यान्न योजना के तहत राशन न मिलने पर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। पलारी लेम्पस में जमा हुए हितग्राही पहले तो लेम्पस परिसर में जमकर हंगामा किया और बाद में कलेक्ट्रेट की ओर मार्च कर दिया।
यहां के ग्रामीणों का आरोप है कि मां दंतेश्वरी चांदनी स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित लेम्पस में राशन वितरण में गड़बड़ी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि संचालक राशन देने के बदले कार्ड पर अंगूठा लगवा लेते हैं, लेकिन राशन नहीं मिलता।
वहीं, लेम्पस संचालकों का कहना है कि ई-केवाईसी प्रक्रिया में तकनीकी कारणों से राशन वितरण में देरी हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आवंटित राशन कम है, जबकि कार्ड धारकों की संख्या अधिक होने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है।
0

