जांजगीर-चांपा, 29 दिसंबर (आरएनएस)। जिला पुलिस ने आज दिनांक 29.12.25 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जब्त किए गए मादक पदार्थों का विधिवत नस्टीकरण किया। इस कार्रवाई में कुल 115.452 किग्रा गांजा (मूल्य 57,50,000 ), 35,833 टेबलेट्स (मूल्य 3,40,000 ) और 616 सिरप बोतलें (मूल्य 47,608 ) शामिल थीं। यह कार्यवाही प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, चांपा के भ_ी फर्नेस में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति और पुलिस विभाग की संयुक्त निगरानी में संपन्न की गई। नस्टीकरण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, सहायक आयुक्त आबकारी नीलिमा डीग्रस्कर, जूनियर वैज्ञानिक डॉ. खेमचंद साहू, जिला अपराध शाखा अधिकारी और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई जप्तशुदा मादक पदार्थों के प्रकरण के निराकरण के बाद की गई है, ताकि उनका अवैध उपयोग रोका जा सके।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

