बीजापुर, 29 दिसंबर (आरएनएस)। जिले के गंगालूर थानाक्षेत्र से डीआरजी बीजापुर एवं थाना गंगालूर का संयुक्त दल माओवादी विरोधी अभियान पर निकला हुआ था इसी दौरान जवानों ने 10 किलोग्राम का आईईडी बरामद किया जिसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान जवानों का संयुक्त दल डिमाइनिंग कार्यवाही करते हुए आगे बढ़ रहा था, इसी दौरान मुनगा रोड से कुछ दूरी पर माओवादियों द्वारा लगाए गए 10 किग्रा आईईडी बरामद करने में सफलता हासिल किया। जिसके बाद बीडीएस बीजापुर के दल ने आईईडी को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों की सतर्कता और सूझ -बुझ ने माओवादियों के नापाक इरादों को विफल कर दिया।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

