बीजापुर, 29 दिसंबर (आरएनएस)। दिनांक 18/08/2025 को माओवादी विरोधी अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा किए गए ढ्ढश्वष्ठ विस्फोट की घटना में डीआरजी बीजापुर में पदस्थ आरक्षक दिनेश नाग शहीद हो गए थे। आज दिनांक 29/12/2025 को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा बीजापुर द्वारा शहीद जवान की धर्मपत्नी पूजा नाग के नाम रूपये 1.10 करोड़ (एक करोड़ दस लाख रुपये) का चेक पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के हाथों प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) अमन कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बीजापुर के शाखा प्रबंधक अभय प्रताप सिंह, बीडीएम विजय झाड़ी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
यह सहायता राशि शहीद जवान के परिवार के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । शहीद आरक्षक दिनेश नाग का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

