सारंगढ़-बिलाईगढ़, 29 दिसंबर (आरएनएस)। प्रदेश में शेयर मार्केट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले रायकोना के महाठग शिवा साहू ने एक बार फिर ठगी को अंजाम दिया है। उच्च न्यायालय से जमानत मिलते ही उसने थाना स्तर के फर्जी लेटरपैड, सील और दस्तावेज तैयार कर बैंक को ही ठग लिया। शिवा साहू ने फर्जी कागजात तैयार कर अपने होल्ड खातों से 31 लाख रुपये निकाल लिए।
बता दें कि शिवा साहू ने शेयर मार्केट में पैसा डबल करने का लालच देकर सरसींवा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलौदाबाजार, सक्ती, रायगढ़ सहित कई जिलों के हजारों लोगों से करोड़ों रुपये ठगी की थी और ठगी के पैसों से आलीशान मकान, लग्जरी गाडिय़ां और अन्य संपत्तियां खड़ी कर लीं थी। पीडि़तों की शिकायतों पर सरसींवा पुलिस ने उसे साथियों सहित गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया था ठगी से अर्जित उसकी संपत्तियों व वाहनों को जब्त कर उसके बैंक खातों को होल्ड कर दिया गया था। मामले में उच्च न्यायालय से शर्तों के साथ जमानत मिलने के बाद शिवा साहू और उसके साथी बाहर आए और आते ही उन्होंने फिर एक बार शातिराना दिमाग लगाते हुए बैंक को ही ठग लिया। मिली जानकारी के अनुसार शिवा ने सरसींवा थाने के नाम से फर्जी लेटरपैड तैयार कराया। नकली दस्तावेज, आवेदन और सील को जमानत संबंधी कागजातों के साथ जोड़कर बैंक पहुंचा और होल्ड खाते खोलने की अनुमति पुलिस द्वारा देने की जानकारी बैंक को दी तथा एचडीपएफसी बैंक में डिगम जोल्हे के नाम पर 10 लाख रुपये, गर्लफ्रेंड ऋतु साहू और उसके पिता चंद्रहास साहू के नाम पर 21 लाख रुपये जिसे की होल्ड किया गया था उसकी निकाल लिये। बताया यह भी जाता है कि शिवा ने साथियों व रिश्तेदारों के नाम पर लग्जरी मकान, कार और ट्रैक्टर खरीदा है। पुलिस को इस जालसाजी का पता चलते ही उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर डिगम जोल्हे, ऋतु साहू और चंद्रहास साहू को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया वहीं मुख्य आरोपी शिवा साहू अभी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

