रायपुर, 29 दिसंबर (आरएनएस)। रायपुर पुलिस द्वारा आगामी नव वर्ष को दृष्टिगत रखते हुये चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के तहत शहर क अलग अलग थानाक्षेंत्रों से हिस्ट्रीशीटर रवि साहू समेत चार लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से 225 पौवा अंगं्रेजी शराब तथा 24 नग बियर जब्त किया है। मामलें में सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
बता दें कि आगामी नव वर्ष को दृष्टिगत रखते हुये अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने, अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों, फरार अपराधियों की धर-पकड़ सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर रायपुर पुलिस द्वारा रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थित देवारडेरा, बी.एस.यू.पी.कालोनी सहित बस्तियों में पैदल पेट्रोलिंग कर आकस्मिक चेकिंग की गई। जिसके तहत एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रातंर्गत कालीबाड़ी स्थित गांधी नगर में चेकिंग के दौरान अवैध रूप से शराब के साथ थाना कोतवाली के फरार आरोपी व हिस्ट्रीशीटर रवि साहू पिता स्व. राजू साहू उम्र 42 साल निवासी गांधी नगर रायपुर थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 94 पौवा अंग्रेजी शराब कीमती 12,200 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी रवि साहू थाना कोतवाली के आबकारी एक्ट तथा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के प्रकरण में भी लगातार फरार चल रहा था, इस प्रकरण में भी आरोपी रवि साहू की गिरफ्तारी की जा रहीं है। वहीं थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत स्थित देवारपारा में चेकिंग के दौरान अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी विशाल यादव उर्फ गंगा पिता देवेन्द्र यादव उम्र 25 साल निवासी देवार पारा सुभाष नगर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से रखें 63 पौवा अंग्रेजी शराब एवं बिक्री रकम जुमला कीमती 8,100 रूपये जप्त करने के साथ ही देवारपारा तेलीबांधा में एक अन्य आरोपी सूरज यादव पिता आनंद यादव उम्र 21 साल निवासी सुभाष नगर देवार पारा वृद्धा आश्रम के पास थाना तेलीबांधा जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 65 पौवा देशी शराब कीमती 6,500 रूपये जप्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी तरह थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित रजबंधा मैदान के पास चेकिंग के दौरान अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी फिरोज खान पिता स्व. रशीद खान उम्र 52 साल निवासी तालाब पार रजबंधा मैदान नव भारत प्रेस के पास थाना मौदहापारा जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 24 नग बीयर, 25 पौवा अंग्रेजी शराब एवं बिक्री रकम जुमला कीमती 8,200 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

