रायपुर, 29 दिसंबर (आरएनएस)। जिले के नवा रायपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रायपुर जिले के राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत उपरवारा चौकी क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर क्षेत्र के ग्राम चरौदा निवासी तीरथ सोनवानी अपने साले गौतम रात्रे के साथ किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने खपरी जा रहे थे। दोनों नवा रायपुर स्थित बालको अस्पताल के पास पहुंचे थे इसी दौरान एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक से गिर पड़े और तीरथ सोनवानी का सिर बस के चक्के के नीचे बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं गौतम रात्रे गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

