उतई, 29 दिसम्बर (आरएनएस)। महकाखुर्द क्षेत्र में अवैध मुरुम खनन और परिवहन एक बार फिर गंभीर सड़क हादसे की वजह बन गया। अवैध रूप से मुरुम ले जा रहे तेज रफ्तार हाइवा वाहन की चपेट में आकर डुंडेरा निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का पैर बुरी तरह कुचल गया, हालांकि गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। तेज रफ्तार हाइवा बना हादसे की वजह बाइक सवार युवक हुआ शिकार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा महकाखुर्द के पास हुआ। बताया जा रहा है कि हाइवा वाहन अवैध रूप से मुरुम परिवहन कर रहा था और चालक तेज व लापरवाह गति से वाहन चला रहा था। इसी दौरान पल्सर बाइक से जा रहा डुंडेरा निवासी युवक हाइवा की चपेट में आ गया। युवक गंभीर रूप से घायल पैर हुआ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई हैं, खासकर उसका एक पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर उतई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों में आक्रोश अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की मांग घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध मुरुम खनन और परिवहन लगातार जारी है, जिससे भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है और आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। सरपंच का बयान अवैध खनन तुरंत बंद करने की मांग महकाखुर्द की सरपंच अर्चना यादव ने इस हादसे को गंभीर बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र में अवैध रूप से मुरुम खनन अधिक होने के कारण भारी वाहन लापरवाहीपूर्वक चलते हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाई जाए। अर्चना यादव, सरपंच, महकाखुर्द।
त्रिपाठी
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

