नीमच 29 दिसंबर (आरएनएस)।एसआईआर की प्रक्रिया में कितनी अनियमितता हो रही है यह पुरे देश के संज्ञान में है और इस प्रक्रिया पर रोज नित्य नए आरोप लग रहे है और प्रामाणिक रूप से भी कई नेताओ ने इस पर सवाल किये है लेकिन चुनाव आयोग इसे गुणवत्तापूर्ण होने का दावा कर रहा है और कुछ भी सुनने का तैयार नहीं है चाहे वो चुनाव आयोग का बीएलओ हो या जिले के प्रशासनिक अधिकारी और इसी कारन कही फर्जी वोटर के नाम जोड़े जा रहे है तो दूसरी और खाली प्लाट पर भी वोटर्स के नाम जोड़े जा रहे है और चुनाव आयोग कोई संज्ञान नहीं ले रहा है उक्त आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने चुनाव आयोग पर सांवलिया निसान लगाया है।
अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया है की में एसआइआर में अपनायी गयी घोर अनियमितता की और ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हु। में स्वयं नीमच विधानसभा -229 के भाग क्रमांक 67 अनुभाग 1 का मतदाता हु। मेरे स्वयं के घर पर चुनाव आयोग ने 2 फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़ दिए है जिसके सम्बन्ध में मेरे द्वारा एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान बता दिया था लेकिन वर्तमान में हमें जो ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद मतदाता सूचि मिली है उसमे उन दोनों के नाम अंकित है साथ ही पास वाले प्लाट पर कोई मकान नहीं है उसके बाद भी उस खाली प्लाट पर दो वोटर्स के नाम जोड़ दिए गए है साथ ही इसी भाग क्रमांक में 2 पात्र वोटर्स के नाम काट दिए गए है जिससे स्वत: प्रमाणित होता है की एसआइआर की प्रक्रिया नीमच जिले के अधिकारियो कर्मचारियों द्वारा मानक अनुसार संचालित नहीं की जा रही है जिससे चुनाव आयोग का वोटर लिस्ट को सही करने का कार्य अशुद्ध ही रहेगा। जब मेरे द्वारा बताने पर भी नाम नहीं हटाए गए और खाली प्लाट पर भी दो वोटर्स के नाम जोड़ दिए और पात्र मदाताओ के नाम काट दिए गए तो पुरे भाग क्रमांक पर कितनी अशुद्धियाँ होंगी और पुरे नीमच जिले में कितनी घोर अनियमितता से एसआइआर की प्रक्रिया संचालित हुई है उसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
अग्रवाल ने कहा की इस सम्बन्ध में मेने केंद्रीय चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर दी है और मांग की है की तुरंत नीमच जिले में एसआइआर की प्रक्रिया में लिप्त दोषी अधिकारियो कर्मचारियों पर कार्य के प्रति घोर अनियमितता बरतने के कारण कठोर से कठोर कार्यवाही हो।

