भोपाल 29 दिसंबर (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कलेक्टर्स-मिश्नर्स कान्फ्रेंस के कृषि एवं कृषि आाधारित कार्यवाही बिन्दुओं एवं अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा होगी। समीक्षा बैठक संभागायुक्त भोपाल संजीव सिंह की अध्यक्षता में 09 जनवरी 2026 को संभाग आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी। इसमें विभागों को दिये गये प्रगति के लक्ष्य के विरूद्ध किये कार्य शामिल होंगे।
संयुक्त आयुक्त विकास डॉ. विनोद यादव ने बताया कि बैठक में किसान कल्याण तथा कृषि विभाग एवं खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बैठक एजेण्डा की पीपीटी 02 जनवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किया जाना होगा।

