० त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, 42 आवेदन हुए प्राप्त
धमतरी, 29 दिसम्बर (आरएनएस)। कलेक्ट्रेट में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जनदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, नाली एवं सड़क निर्माण, राशन कार्ड, आधार अपडेट, नामांतरण एवं नाम सुधार, रोजगार स्थापित करने हेतु सहायता प्रदान करने सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा बिजली, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर भी कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए आवेदकों को निराकरण की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। आज के जनदर्शन में कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

