0 उत्तर-मध्य जिलों में शीत लहर का अलर्ट
रायपुर, 30 दिसम्बर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सर्दी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अगले 24 घंटों तक एक-दो स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में अगले 24 घंटों तक शीत लहर चलने की संभावना है। प्रदेश में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2=3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। जगदलपुर में सबसे अधिक और अंबिकापुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। रायपुर में 30 दिसंबर को कुहरा छाए रहने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीत लहर का असर देखने को मिल सकता है। खासकर सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं लोगों को सतर्क रहने का संकेत दे रही हैं।
जगदलपुर सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। इससे साफ है कि उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का असर ज्यादा बना हुआ है। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि ठंड को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. ठंड धीरे-धीरे कम हो सकती है, लेकिन सुबह-शाम ठिठुरन बनी रह सकती है।
एसएस
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

