भिलाई, 30 दिसंबर (आरएनएस)। भिलाई के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में नहर के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह के समय स्थानीय लोगों ने शव देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू की। पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया, जो घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है।
फॉरेंसिक जांच पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा जाएगा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस इस मामले में हत्या और दुर्घटना, दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
००००

