० कमांडर बनकर जाएंगे छग से होंगे शीघ्र रिलिव
० रजनेश सिंह, शशिमोहन सिंह, विजय और राजेश अग्रवाल को मिलेगा नये वर्ष का गिफ्ट
रायपुर, 30 दिसंबर (आरएनएस)। छग में पदस्थ आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा र हे है। गृहविभाग ने उन्हें एनएसजी में ग्रुप कमांडर बनाकर भेजा है। रायपुर में स्थित पीएचक्यू इन दिनों कमिश्रर प्रणाली के लागू होने को देखते हुए बड़ा उलटफेर करने की तैयारी कर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार छग के रायपुर राजधानी में कार्यरत जितेंद्र शुक्ला को नई दिल्ली प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने का आदेश हो गया है। केंद्र ने उन्हें तत्काल रिलीव करने का आदेश दिया है। वे एनएसजी बतौर गु्रप कमांडर काम करेंगे।
हैप्पी न्यू ईयर में आईपीएस अधिकारी को मिलेगी सौगात
प्रदेश में 2012 के आईपीएस अधिकारी प्रमोट होंगे। इनमें आशुतोष सिंह विवेक शुक्ला रजनेश सिंह, शशी मोहन सिंह, राजेश कुकरेजा राजेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल और रामकृष्ण साहू शामिल है। वर्ष 2013 के आईपीएस को सलेक्शन ग्रेड मिलेगा। एसपी का पद नाम बदलकर एसएसपी हो जाएगा। इन चार में जितेंद्र शुक्ला मोहित गर्ग अभिषेक पल्लव और भोजराम पटेल है। पुलिस में कमिश्रर प्रणाली लागू हो जाने के बाद रायपुर ग्रामीण का एक नया रेंज बनेगा उसका मुख्यालय महासमुंद होगा। इसके संबंध में अभी खुलाशा नहीं किया गया है। किसी जिले के एसएसपी को पुलिस कमिश्रर के पद पर बैठाया जाएगा इसमें चर्चा में रायपुर जशपुर, बिलासपुर, दुर्ग, एएसपी का भी नाम है।
आर शर्मा
०००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

