० दीपक बैज सहित कई कांग्रेस नेता पहुंचे थे तमनार
० जेपीएल को कोयला खदान आबंटन करने से भड़का जनआक्रोश
रायपुर, 30 दिसंबर (आरएनएस)। एक सुप्रसिद्ध उद्योगपति के कोयला खदान को लेकर जो जनआक्रोश भड़का था अब वह शांत होते दिख रहा है। जिला प्रशासन ने इस कोयले खदान के लिए आयोजित जनसुनवाई का आगामी आदेश तक आदेश निरस्त कर दिया गया है। इधर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज और जांच समिति के प्रभारी धनेंद्र साहू भी राजधानी रायपुर लौट आए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के तमनार में कोयला खदान की जनसुनवाई के दौरान हिंसा भड़क गई थी जिसके चलते कई ग्रामीण घायल हो गये थे। वहीं महिला पुलिसकर्मी पर लोगों ने हमला बोल दिया था जिसके कारण वे घायल हो गई थी। इस पूरे प्रकरण को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काफी गंभीरता से लिया और तत्काल प्रभाव से आदेश देने का निर्देश दिया । अधिकारियों ने आज घोषणा की कि इस कोयला खदान की नीलामी फिलहाल स्थगित कर दी गई है।
जांच का कोई औचित्य नहीं- धनेंद्र साहू
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा तमनार की घटना को लेकर एक उच्चस्तरीय जांच समिति बनाई थी । जिसके चलते दीपक बैज एवं धनेंद्र साहू तमनार के लिए रवाना हुए। वहां पर दीपक बैज और ओपी डहरिया एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पश्चात सभी लौट रहे है। कांग्रेस के पूर्व विधायक धनेंद्र साहू ने कहा कि जब खनन का आदेश वापस ले लिया है तो जांच का कोई औचित्य नहीं है।
भूपेश अंबिकापुर से लौटे
प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल अंबिकापुर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए वहां से वे सूरजपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। दीपक बैज भी अंबिकापुर जाने वाले थे। लेकिन वे वापस आ गये।
आर शर्मा
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

