0 फ्लाई ओवर, पूल एवं अंडरब्रीज सहित अन्य कार्य किए जाएंगे – साव
0 राजधानी का स्काई वॉक का निर्माण शीघ्र होगा
0 सभी संभागों में ऑडिटोरियम बनाए जा रहे हैं
रायपुर, 30 दिसंबर (आरएनएस)। प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री अरूण साव ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने के लिए हम दृढ़संकल्प हैं। लोकनिर्माण विभाग में नक्सल उन्मुलन से मुक्त बस्तर का सर्वांगीण विकास करना और पहुुंच विहीन गांव को सड़क से जोडऩा हमारा प्रमुख लक्ष्य है। शहरी क्षेत्रों में ऑडिटोरियम तथा फ्लाईओवर बनाया जाना है। रायपुर में स्काई वॉक का काम शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
आज राजधानी में आयोजित पत्रकारवार्ता में लोकनिर्माण मंत्री अरूण साव ने बताया कि लोकनिर्माण विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। जिसमें 12 सब डिविजन तथा 7 संभागीय कार्यालय एवं 313 इंजीनियरों का चयन किया गया है। इनका काम अधोसंरचना का विकास एवं सड़क रिपेयरिंग तथा भवन निर्माण का काम पूरा करना है।
राजधानी का स्काई वॉक पूर्ण किया जाएगा
अरूण साव ने बताया कि राजधानी में स्काई वॉक का काम पिछली सरकार ने रोक दिया गया था जिसे हम शीघ्र पूरा करेंगे। राजधानी में उद्योग भवन से आगे तक का और सुभाष चौक से लेकर गुरूनानक चौक तक फ्लाई ओवर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सभी संभागों में ऑडिटोरियम बनाया जाना है। जिस पर करोड़ों रूपए खर्च होगा। उन्होंने बताया कि सड़क रिपेयरिंग के लिए अलग से एक संगठन बनाया गया है जो कि विभिन्न निर्माण कार्यों का जानकारी देता है। उन्होंने बताया कि दो वर्षों में अनेक कार्य किए गए हैं। जिस पर करोड़ों रूपए खर्च किए गए हैं। 440 सड़कों का लोकार्पण किया गया है। वहीं 125 कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क से शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार के अवसर खुलते हैं।
सारंगढ़, सक्ति, जशपुर, पत्थलगांव में भी आडिटोरियम बनाया जाएगा। बस्तर को शीघ्र नक्सलमुक्त कर दिया जाएगा जिससे यहां पर विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने कहा कि पहुुंचविहीन गांव को सड़क से जोडऩा हमारा प्राथमिक लक्ष्या है तथा शहरी नेटवर्क बनाया जाएगा।
नया विधानसभा भवन का निर्माण कार्य
लोकनिर्माण मँत्री ने बताया कि नया विधानसभा का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसे 200 करोड़ से अधिक लागत से बनाया गया है। राज्य में सड़कों के मरम्मत एवं सुधार का कार्य करने के लिए एक अभियान चलाया गया है। शहरी नेटवर्क को भी मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा विभिन्न पोर्ट फोलियो, शालाओं एवं जिलाधीश भवन का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। अरूण साव ने बताया कि मुंगेली के डोंगरिया मेन रोड से पहुंच मार्ग तक पुलिया के डिजाईन को स्वीकृत कर लिया गया है। इस पर प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस पर 189.85 लाख रूपए खर्च होंगे।
आर शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

