इन दिनों सिनेमाघरों में कई दिलचस्प फिल्में सजी हैं। इनमें कुछ बॉलीवुड हैं तो कुछ हॉलीवुड। कमाई के मामले में बॉलीवुड फिल्में हॉलीवुड पर भारी पड़ रही हैं। धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी पकड़ बनाई है। वहीं एनाकोंडा भारतीय दर्शकों को लुभाने में नाकाम है। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों के अलावा अवतार: फायर एंड ऐश और तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ने कितना कलेक्शन किया है।
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की वीकएंड पर कमाई घटी है। रविवार को फिल्म ने 4.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 23.47 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने अहम किरदार निभाया है। यह 25 दिसंबर को रिलीज हुई थी।
अवतार: फायर एंड ऐश को वीकएंड का फायदा मिला है। रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 10.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 137.65 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
हॉलीवुड फिल्म एनाकोंडा ने रविवार को एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। चार दिनों में इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 4.45 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश के मुकाबले दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकाम है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

