सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर ‘बॉर्डर 2Ó लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के टीजर के बाद से ही फैंस फिल्म के ‘घर कब आओगेÓ गाने का इंतजार कर रहे हैं। यह ‘बॉर्डरÓ के लोकप्रिय गीत ‘संदेसे आते हैंÓ का री-क्रिएटेड वर्जन है। अब मेकर्स ने इस गाने का टीजर जारी किया है। इसके साथ ही गाना कब सामने आएगा इसकी डेट भी जारी कर दी है।
गाने के टीजर में इसके कलाकारों के नामों का उल्लेख किया गया है। जावेद अख्तर द्वारा लिखित और अनु मलिक के संगीत से सजे ‘संदेसे आते हैंÓ के इस नए वर्जन को मनोज मुंतशिर ने लिखा है। जबकि संगीत मिथुन का है। पिछली बार इस गाने को सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने गाया था। लेकिन इस बारे गाने में दो नहीं बल्कि चार गायकों की आवाज है। इस बारे गाने को सोनू निगम के साथ अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। इस टीजर के अंत में चारों गायकों की आवाज सुनने को मिलती है। ‘घर कब आओगेÓ के टाइटल से ये गीत 2 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2Ó 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। जबकि मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी फिल्म में अहम किरदारों में दिखाई देंगे। देशभक्ति से लबरेज इस फिल्म का टीजर थोड़े दिन पहले रिलीज किया गया था। टीजर को फैंस का मिला-जुला रिएक्शन ही हासिल हुआ था। अब देखना ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखा पाती है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

