जौनपुर 30 दिसंबर (आरएनएस)। प्रचंड ठंड को देखते हुये केराकत नगर पंचायत क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्र के सरायबीरू चौक चौराहों पर उपजिलाधिकारी केराकत के निर्देशन पर कस्बा लेखपाल राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा अपनीं टीम के साथ अलाव जलवाया गया। प्रदेश शासन के फरमान के क्रम में भीषण ठंड के प्रकोप को देखते हुये कस्बा लेखपाल के नेतृत्व में नगर क्षेत्र से सटे दर्जनों स्थानों पर ठंड से बचाव के मद्दे नजर क्षेत्र के भीण और अतिव्यतम स्थानों पर राहगीरों आस पास के लोगों को ठंड से राहत हेतु अलाव जलवाया गया। इसी क्रम में नया चौराहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत, सरायबीरू पुलिस बूथ चौराहा, सिहौली चौराहा, केराकत रेलवे स्टेशन सहित दर्जनों प्रमुख स्थानों पर कस्बा लेखपाल राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा अलाव जलवाये गये। अलाव जलवाये जानें से लोगों को काफी राहत मिल रही है। लोगों नें बताया कि जब से कोहरा और भीषण ठण्ड पड रही है। तब से केराकत तहसील के कस्बा लेखपाल राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा अलाव जलवाये जानें की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। जिससे हम लोगों को और दूरदराज से आ जा रहे लोगों को काफी राहत मिल रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

