जौनपुर 30 दिसंबर (आरएनएस)। सुइथाकला क्रय केंद्र बंद होने से किसान परेशान हैं। सहकारी समिति सुइथाकला में धान खरीद शुरू होते ही कुछ किसानों की उपज लेकर खानापूर्ति करते हुए क्रय केन्द्र में ताला जड दिया। अब किसान कम दामों पर बिचौलियों व साहूकारों के पास धान बेचने को मजबूर हैं। दर-दर भटक रहे किसानों का कहना है कि मिलर धान की उठान नहीं कर रहे, जिससे खरीद प्रक्रिया ठप हो गई है।समिति सचिव राहुल ने बताया, मिलर धान नहीं उठा रहे, इसलिए क्रय बंद है।लेकिन किसानों की वर्तमान समस्या का समाधान कैसे हो, रबी फसल के बीज, उर्वरक व सिंचाई के लिए किसान परेशान है। फसल बिक्री के बिना किसानों की नई खेती कैसे होगी। ज्ञात कि सरकार की योजनाओं के बावजूद किसानों को राहत नहीं मिल रही। जिले में सैकडों किसान इसी दुविधा में फंसे हैं। प्रशासन की ओर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग तेज हो रही है। खाद्य विपणन अधिकारी अमित द्विवेदी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

