सुल्तानपुर 30 दिसंबर (आरएनएस)। नगर की यातायात अव्यवस्था में कभी प्रयास तो कभी-कभार प्रयोग यातायात व्यवस्थित करने में काफी सफल होता है, यदि थोड़ा परिवहन निगम सुल्तानपुर अपने ही डिपो में आने व जाने वाली बसों को व्यवस्थित कर ले, फिर रोडवेज बस स्टाप के सामने लगने वाले जाम से निजात मिल जाए, परंतु आए दिन जाम से जुझता बस स्टाप के सामने का तिराहा उप निरीक्षक यातायात नरेंद्र बहादुर सिंह ने एक सफल प्रयोग करते हुए टंम्प्रेरी डिवाइडर लगाकर रोडवेज बस स्टाप स्थित यातायात को समय-समय पर बाधित होने से फिलहाल छुटकारा दिलाने में कामयाब हुए है। लेकिन यह तभी संभव है, जब इस प्रयास में परिवहन निगम भी दिलचस्पी दिखाए, अन्यथा की स्थित में जाम का कारण निगम की बेतरतीब खड़ी हुई बसे ही कारण बनती है। उप निरीक्षक नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि निगम यदि अपने परिसर में आने-जाने वाली बसों को व्यवस्थित करले तो बस स्टाप स्थित लगने वाले जाम में काफी सुधार आ सकता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

