सुल्तानपुर 30 दिसंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय महिला आयोग के देखरेख में पूर्व वैवाहिक संवाद केंद्र का उद्घाटन जिला प्रोबेशन अधिकारी वी पी वर्मा ने किया। मॉडर्न ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के तत्वाधान में श्री वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा तेरे मेरे सपने केंद्र की शुरुआत किया गया है, आयोग का मत है कि मज़बूत रिश्ते संचार से शुरू होते हैं। शादी सिफऱ् दो लोगों का मिलन नहीं है सफल विवाह के लिए भावनात्मक तैयारी भी जरुरी हैं। विवाह सिर्फ दो दिलों का नहीं बल्कि दो परिवारों दो संस्कृतियों और दो सोचो का मेल है। तेरे मेरे सपने एक संवाद का मंच है। लगातार विवाह बंधन टूट रहे हैं , आपसी विचारों का आदान प्रदान नहीं हो रहा है।लिव इन रिलेशन शिप ने विवाह का पूरा रूप ही बदल दिया हैं।
महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी का प्रयास होता हैं कि किसी का भी परिवार न टूटे। जब परिवार टूटता हैं तो सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों पर पड़ता है दोनों को पति व पत्नी तो नई मिल जाती है पर बच्चों को हमेशा अपने पुराने मा बाप का ही नाम हर जगह लिखना होता हैं उनको हमेशा एक भय सा बना रहता है,इसके बीच तेरे मेरे सपने केंद्र सेतु का काम करे यही कामना। समाजसेवी अशोक सिंह बिसेन ने कहा कि जनपद में अकेली संस्था है जो परिवार के लिए काम कर रही है। उद्घाटन समारोह को रेखा गुप्ता जिला समन्यवक मिशन शक्ति, अब्दुल मोमिन एडवोकेट, तेरे मेरे सपने केंद के समन्यवक मु इमरान आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मु जब्बार, शिल्पा सोनी, काउंसलर सरोज यादव,राजन सिंह, संदीप सिंह ,मो नजीब आदि का सहयोग रहा। आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद एम टी आई के प्रबन्धक सरवर रहमान ने करते हुए संस्था के कार्यों एवं केंद्र के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन विजय विद्रोही ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

