कुशीनगर, 30 दिसम्बर (आरएनएस)। जनपद के पडरौना नगर स्थित उदित नारायण इंटर कालेज के परिसर में भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश जनपद कुशीनगर की तीन दिवसीय 27 वीं जनपदीय रैली के दूसरे दिन मंगलवार को स्काउट गाइड छात्र छात्राओ द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
दूसरे दिन के उद्घाटन सत्र में सदर विधायक मनीष जायसवाल, रामकोला विधायक विनय गोंड, ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने मा सरस्वती के चित्र पर पुष्पर्चन और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसी क्रम में विधायक गणो द्वारा झंडारोहण के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली गई। कार्यक्रम में वीणा वादिनि इंटर कॉलेज द्वारा सरस्वती गीत, हनुमान इंटर कॉलेज द्वारा स्वागत गीत, रियल पैराडाइज एकेडमी रामकोला रोड पडरौना के बच्चों ने योग नृत्य प्रस्तुत किया। बुद्ध इंटर कॉलेज द्वारा राधा कृष्ण, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा द्वारा कजरी गीत, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कप्तानगंज द्वारा किसानी गीत प्रस्तुत किया गया। स्वागत के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर राम जियावन मौर्य ने विधायको को अंगवस्त्र और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में विधायक गणो ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के बाद भी स्काउट गाइड ने अपनी प्रस्तुति से सभी को सम्मोहित किया और कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस जनपदीय रैली में माध्यमिक शिक्षा विभाग के 48 विद्यालय और बेसिक शिक्षा के 19 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जिला आयुक्त स्काउट डॉक्टर राम जियावन मौर्य, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष देवेंद्र मणि, जिला उपाध्यक्ष स्काउट अश्विनी पांडे ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, नागेश्वर पति त्रिपाठी, साधुशरण पाण्डेय, रमेश सिंह, जिला कमिश्नर गाइड मुकुल शुक्ला, जिला कमिश्नर कब सुनीता पांडेय, गोविंद मिश्रा, प्रबंधक मनोज शर्मा सारस्वत, जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका, आनंद मिश्रा सहित अनेक प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। रैली का संचालन जिला संगठन आयुक्त सतीश श्रीवास्तव और जिला प्रशिक्षण आयुक्त इजहारुल खान और मज़ीबुल्लाह राही ने किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

