रुड़की,01 जनवरी (आरएनएस)। थाना क्षेत्र के ग्राम तांशीपुर से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है। उमाशंकर त्यागी निवासी ग्राम तांशीपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 37 वर्षीय श्रवण कुमार 26 दिसंबर को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। उनके द्वारा अपने भाई को रिश्तेदारियों व संभावित ठिकानों पर तलाश किया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

