चित्रकूट 2 जनवरी (आरएनएस)। खेत चारा लेने जा रही अधेड़ महिला को बाइक सवार ने रौंद दिया। जिसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मैत हो गई। घटना से परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
ये घटना राजापुर थाना क्षेत्र के गनींवा चैकी अंतर्गत लोधौरा बुजुर्ग गांव में बीती शाम हुई। बताया गया कि शिवधनी (55) पत्नी शिवसागर वर्मा रोज की भांति चारा लेने सड़क से होकर खेत जा रही थी। तभी बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। मौके से बाइक छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन आनन फानन पीएचसी ले गए। जहां गंभीर दशा के चलते डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक छा गया। पति शिवसागर ने बताया कि खेती और मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। चार पुत्री, तीन पुत्र हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

