फतेहपुर 17 मई (आरएनएस)। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ऊसर पुरवा गांव में परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का प्रयास किया। परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ऊसर पुरवा गांव निवासी पुरूषोत्तम के 18 वर्षीय पुत्र नीलेश कुमार को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर उसने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगडऩे लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका उपचार कर रहे हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

