बेमेतरा, 12 जुलाईं (आरएनएस)। शहर के वार्ड क्रमांक 17 स्थित नयापारा में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक ने घर में पंखे से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सिटी कोतवाली पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

