कोरबा 12 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी पुलिस चैकी के समीप खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन का शीशा तोड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना चैकी से करीब 150 मीटर की दूरी पर हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

