बिलासपुर, 12 जुलाईं (आरएनएस)। बिलासपुर पुलिस ने 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला से डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 1.04 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर बुजुर्ग महिला को करीब 2 घंटे 16 मिनट तक वीडियो कॉल पर बंधक जैसी स्थिति में रखा और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1.04 करोड़ ट्रांसफर करा लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर पुलिस लगातार विभिन्न राज्यों में कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बंछोर
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

