चित्रकूट 2 जनवरी (आरएनएस)। मानिकपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कल्याणगढ़ की गायत्री देवी (25) पत्नी अनिल कुमार राजपूत ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर अटारी में फंदा बनाकर फांसी लगा लिया। आनन फानन परिजन सीएचसी मानिकपुर ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मानिकपुर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीएचसी से मेमो प्राप्त होने पर पहुंचे थे। मृतका का मायका कालूपुर पाही है। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है। दोनो पक्षों के लोग मौजूद थे। किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

