चित्रकूट 2 जनवरी (आरएनएस)। मऊ थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि चैकी प्रभारी खण्डेहा राहुल पांडेय ने टीम के साथ शिवशंकर तिवारी पुत्र चन्द्रभान तिवारी निवासी ग्राम चन्देरिया थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशांबी को एक ट्रॉली बैग में 5 किलो 105 ग्राम सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष सरधुवा राम सिंह ने बताया कि एसआई अजहर जमाल ने टीम के साथ कामता प्रसाद पुत्र शिवऔतार निवासी हरिसनपुर को 397 ग्राम सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

