मीरजापुर 4 जनवरी (आरएनएस)। तहसील क्षेत्र अंतर्गत विगत 5 वर्षों से ठंड के समय गरीबों के बीच कंबल बांटने के साथ-साथ बाढ़, कोरोना जैसे आदि आने वाली आपदाओं में भी बढ़-चढ़कर मानवीय कर्तव्य निभाने वाली संस्था, चुनार क्लब द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में प्रभारी डॉक्टर राकेश कुमार पटेल की उपस्थिति में 51 टीबी मरीजों को कंबल देकर राहत पहुंचाने का कार्य किया गया। कार्यक्रम में क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा मरीजों एवं अन्य व्यक्तियों को टीबी के संपूर्ण लक्षणों से परिचित कराते हुए सरकारी स्तर से दी जा रही सभी नि:शुल्क सुविधाओं से परिचित कराते हुए अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देते की सलाह दी गई। कहा अपने आसपास के लोगों को भी सरकारी स्तर के उक्त समस्त जांच इलाज की सुविधाओं से परिचित कराते हुए देश को टीबी मुक्त बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें, ताकि जल्द से जल्द हमारा देश टीबी मुक्त भारत देश के श्रेणी में आ सके। प्रभारी डॉक्टर राकेश कुमार पटेल द्वारा मरीजों से कहा गया कि आप सभी अपनी दवाओं का सेवन नियमित रूप से करें जिससे आप शीघ्र स्वस्थ होकर अपने समस्त दायित्वों का पूर्व की भांति अच्छे से निर्वहन करने में सक्षम हो सके। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से धनेश कुमार, अखिलेश यादव, इफ्तार, मनभावन के साथ-साथ संस्था के अध्यक्ष सर्वेश सिंह, आनंद पटेल, प्रदीप जायसवाल, राहुल सिंह, चंद्रकेश सिंह, अभिषेक सिंह, रवि गुप्ता, वीर सिंह, अविनाश सिंह, अरविंद प्रजापति, सुजीत सिंह, जोगिंदर कुमार कुशवाहा (सोनी), देवेंद्र चक्रवर्ती आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

