हल्द्वानी 5 जनवरी (आरएनएस)। आश्रय जनसेवा समिति, ब्लॉक कोटाबाग के जरूरतमंद परिवारों की मदद में जुटी है। इस गैर सरकारी समिति ने दूरस्थ ग्रामसभा तलिया में 12 जरूरतमंद परिवारों को गोद लिया गया है। इन परिवारों के लिए राशन, कपड़े, दवाइयों सहित अन्य आवश्यक जरूरतों की जिम्मेदारी उठा रही है। गांव में एक नि:शुल्क शिक्षण संस्थान की स्थापना भी की है। जिसमें लता आर्या जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को मुफ्त ट्यूशन की सुविधा दे रही हैं। शिक्षण संस्थान का एक वर्ष पूर्ण होने पर गांव में वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह, महासचिव बीके गुप्ता, कोषाध्यक्ष आनंद बल्लभ भट्ट, नवीन चंद्र दुर्गापाल, मनोज पाठक, जिला पंचायत सदस्य हेम चंद्र नैनवाल, प्रभा पांडे, राहुल पंत, गणेश रावत, रमेश चंद्र पंत, चंद्र प्रकाश सनवाल, मुकेश सुयाल, रमेश जोशी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

