बागेश्वर 5 जनवरी (आरएनएस)। एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार की शाम एसबीआई तिराहे से सरयू गोमती संगम तट तक मशाल जुलूस निकाला। यहां नाराज कार्यकर्ताओं ने भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष समेत भाजपा के जन प्रतिनिधियों का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को सजा देने की मांग को लेकर आंदोलित है, बीजेपी की महिला मोर्चा ने आंदोलन को भटकाने के लिए कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका है, लेकिन कांग्रेस आरोपियों को सजा दिलाकर रहेगी। भाजपा की मंशा को जनता तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। इस मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कमलेश गडिय़ा, युकां जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह परिहार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, सागर जोशी छात्रसंघ अध्यक्ष, प्रेम दानू, प्रीति आर्या, पंकज कुमार, पंकज पपोला, नीरज जोशी,कैलाश गोस्वामी, संदीप भंडारी, प्रेरणा आदि मोजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

