बागेश्वर 5 जनवरी (आरएनएस)। सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोग मुखर होने लगे हैं। इसके विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फेसबुक और ह्वाटएसप पर अमर्यादित पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही जिले में पुलिस बल बढ़ाने की भी मांग की है। अर्जुन देव के नेतृत्व में लोग सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार अमर्यादित भाषा का प्रयोग होने के कारण इसका समाज में गलत असर पड़ रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

