बागेश्वर 5 जनवरी (आरएनएस)। राज्य में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन कार्रवाई जारी है। इसके तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में दिन के साथ रात में भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एआरटीओ की टीम ने अभी तक 341 चालान किए गए, जबकि 17 वाहनों को परिवहन कार्यालय में निरुद्ध किया गया। इनमें निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग करने तथा शराब के नशे में वाहन चलाने के मामलों में दो वाहनों को विशेष रूप से निरुद्ध किया गया है। इसके अलावा ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है। परिवहन विभाग ने जनपद में संचालित एंबुलेंसों की फिटनेस, विभागीय वाहनों के अभिलेखों एवं दस्तावेजों की भी सघन जांच की जा रही है। नववर्ष के अवसर पर परिवहन विभाग ने पुलिस-प्रशासन के साथ गरुड़ क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। परिवहन कार्यालय में मोबाइल नंबर अपडेट के लिए हेल्पडेस्क संचालित किया जा रहा है, ताकि आवेदक अपने सभी कार्य आनलाइन माध्यम से आसानी से पूर्ण कर सकें। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि प्रवर्तन दल समय-समय पर स्कूलों, टैक्सी स्टेंडों पर सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित कर रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

