चम्पावत 5 जनवरी (आरएनएस)। टनकपुर शारदा नदी में खनन कार्य शुरू हो गया है। विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने खनन का शुभारंभ किया। पहले दिन दो वाहनों से 308.80 कुंतल उपखनिज की निकासी हुई। टनकपुर शारदा के डाउनस्ट्रीम में सोमवार से खनन शुरू हुआ। विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने शुभारंभ किया। पुरोहित मुकेश जोशी ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। पूजा अर्चना के बाद खनन गेट खोला गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

