चम्पावत 5 जनवरी (आरएनएस)। बाराकोट के कालाकोट में ग्रामीणों में गुलदार की दहशत है। यहां बीते दिन गुलदार ने एक बकरी को मौत के घाट उतार दिया था। सोमवार को वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। टीम ने ग्रामीणों को गुलदार से बचाव के उपाय बताते हुए जागरुक किया। ग्रामीण नवीन कालाकोटी, प्रदीप, प्रकाश, महेश कालाकोटी ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की धमक बनी हुई है। यहां गुलदार अक्सर मवेशियों पर हमला कर रहा है। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की। वन विभाग की टीम ने आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

