देहरादून 6 जनवरी (आरएनएस)। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने संगठन का विस्तार करते हुए मुजफ्फरनगर की उषा तोमर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी मेहनत और सक्रियता को देखते हुए उन्हें प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड के पद पर मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह ने मनोनयन पत्र में कहा गया है कि उषा तोमर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगी। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे चौधरी टिकैत की नीतियों और संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएंगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

