देहरादून 6 जनवरी (आरएनएस)। भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने परिवहन विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया। आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को आरटीओ दफ्तर पर प्रदर्शन कर धरना दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने कहा कि परिवहन विभाग के अधिकारी किसानों को परेशान करने का काम कर रहे हैं। उनके वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा रहा है, उनको रजिस्ट्रेशन के लिए चक्कर कटवाए जा रहे हैं। वाहनों के भारी भरकम चालान किए जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए दूसरे प्रांतों में जाने के लिए कहा जा रहा है, जिसे किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। चेताया कि यदि जल्द मनमानी पर रोक नहीं लगी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मोहित गर्ग, विक्रांत वर्मा, कविंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

