देहरादून 6 जनवरी (आरएनएस)। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल ने कांग्रेस पर अंकिता हत्याकांड को लेकर दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अल्का डेयरी चौक धर्मपुर में मंगलवार को प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष वासुदेव जखमोला के नेतृत्व में आयोजित किया गया। महानगर के पूर्व जिला महामंत्री रतन सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने अंकिता हत्याकांड का त्वरित संज्ञान लेते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की। साथ ही न्याय प्रक्रिया का पालन करते हुए तीनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई गई। इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए इस संवेदनशील मामले का लगातार दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार इस मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए उछालकर अंकिता का अपमान कर रही है। जहां एक ओर उनकी आत्मा की शांति के लिए संवेदनशीलता की आवश्यकता है, वहीं कांग्रेस इस मामले को राजनीतिक हथियार बनाकर पीडि़त परिवार और समाज की भावनाओं को आहत कर रही है। भाजपा इसका मंडल स्तर पर पुरजोर विरोध कर रही है और आगे भी करती रहेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बादर सिंह रावत, वैभव रावत, किरण शर्मा, साक्षी नंदा, पूनम पांडे, मंजू ध्यानी, पुष्पा बिष्ट, कल्पना चौहान, रजनी नेगी, दया राम, आकाश कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

