रुड़की 6 जनवरी (आरएनएस)। सेना के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि बीती पांच जनवरी को आयान निवासी वार्ड एक ने सेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई कर शांतिभंग में उसे गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को बिगाडऩे वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

