रुड़की 6 जनवरी (आरएनएस)। लंढौरा में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका कर गुस्से का इजहार किया। मंगलवार शाम को लंढौरा मंडल अध्यक्ष अशोक पांडे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता लंढौरा बस अड्डे पर एकत्र हुए। इस दौरान भीम सिंह ने कहा कि अंकिता भंडारी के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रही है। कहा कि अंकिता भंडारी के मामले में दोषियों को कोर्ट पहले ही सजा सुना चुका है। कांग्रेस पार्टी झूठे आरोप लगा कर राजनीतिक फायदा लेने का प्रयास कर रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

