रुड़की 6 जनवरी (आरएनएस)। अंकिता भंडारी मामले में कांग्रेस ने कलियर और रुड़की क्षेत्र में मंगलवार को न्याय यात्रा निकाली। पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय से मुख्य बाजार से होकर ललित चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, जो समाज के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा। न्याय यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पूरा उत्तराखंड अंकिता के लिए न्याय की मांग कर रहा है लेकिन सरकार अपनी हठधर्मिता पर उतारू है और आरोपियों को बचाने के लिए कवच बनकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि आज तमाम सबूत सामने आ चुके हैं लेकिन अब भी वीआईपी पर कोई कारवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड मामले में न्याय दिलवाने के नाम पर दिल्ली से देहरादून तक की भाजपा मौन है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

