रुड़की 6 जनवरी (आरएनएस)। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को मंगलवार को लंढौरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर युवक पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला ने बताया कि वह रोजाना सुबह अपने पति और दोनों बेटों के साथ भ_े पर काम करने जाती हैं, इस कारण उनकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली रहती है। आरोप है कि एक जनवरी की सुबह आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शमशान घाट के पीछे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। शाम को घर लौटने पर बेटी डरी-सहमी हुई थी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

